मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लोहार कल्याण महासभा की ओर से गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर 11 सूत्री मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष चंदेश्वर ठाकुर की अध्यक्षता में धरना दिया। अंत में महासभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को 11 सूत्री मांगपत्र सौंपा। धरना सभा को संबोधित करते हुए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भोला ठाकुर ने कहा कि लोहार जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा जबतक नहीं दिया जाता तबतक लोहार कल्याण महसभा अपना संघर्ष जारी रखेगा। धरना सभा में हरिनाथ ठाकुर, सत्यदेव ठाकुर, सत्यनारायण ठाकुर, शत्रुघ्न शर्मा, हरि ठाकुर, ब्रह्मदेव ठाकुर, उमेश ठाकुर, रामशंकर ठाकुर, लक्ष्मण ठाकुर, अशोक कुमार ठाकुर, विनोद कुमार ठाकुर, रितिक कुमार, रंजीत कुमार, अमोद ठाकुर समेत बड़ी संख्या में लोहार समाज के लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.