जामताड़ा, जनवरी 30 -- लोहारंगी मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, सड़क जाम नारायणपुर,प्रतिनिधि। गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोहारंगी मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। जिससे स्टेट हाईवे पर आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। जानकारी के अनुसार बुधुडीह गांव निवासी सुकदेव दास (उम्र करीब 42 वर्ष) साइकिल से अपने ससुराल पोस्ता गांव जा रहे थे। इसी दौरान लोहारंगी मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार धक्का मार दी। जिससे सुकदेव दास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की खबर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.