चम्पावत, मई 1 -- लोहाघाट। लोहाघाट संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया है। लोगों ने सरयू लिफ्ट पेयजल योजना बनाने की मांग की है। यहां के लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। लोहाघाट एसडीएम कोर्ट में गुरुवार को विकास संघर्ष समिति के बैनर तले लोगों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि नगर में वर्षों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। लोगों को तीसरे और चौथे दिन पानी मिल रहा है। इस वजह से लोग लोहावती नदी के गंदे पानी को पीने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कई बार मांग के बाद भी न तो विभाग उनकी सुन रहा है और न सरकार लोगों की समस्या के समाधान को कोई सकारात्मक कदम उठा रही है। लोगों ने कहा कि सरयू लिफ्ट पेयजल योजना को धरातल में लाना ही एकमात्र समाधान है।
हिंदी हिनà¥�दà¥�सà¥�तान की सà¥�वीकृति से à¤�à¤...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.