चम्पावत, फरवरी 24 -- नगर लोहाघाट में 26 से शुरू होने वाले रंग महोत्सव में क्षेत्र की आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। जिसके लिए आयोजक मंडल ने होल्यारों की टीमों के लिए समय सारणी तैयार की। मंगलवार को रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया कि रंग महोत्सव में कुल आठ होल्यारों की टीम प्रतिभाग करेंगी। सभी टीमों को होली की पोशाक में आना अनिवार्य है। रंग महोत्सव पूर्ण नशा मुक्त होगा। उन्होंने महोत्सव के शुभारंभ में पहले 1:30 बजे से 2 बजे तक श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की ओर से खड़ी होली का गायन होगा। इसके 2 बजे से 2:45 बजे तक डैंसली महिला होली कमेटी होली गायन करेगी। 2:45 से 3:30 बजे तक मां झूमाधुरी महिला होली कमेटी पाटन-पाटनी, 3:30 बजे से 4:15 तक कोलीढेक महिला होली कमेटी, 4:15 से 4:55 तक नसखोला, खतेड़ा होली कमेटी एक धार होली गायन ...