चम्पावत, फरवरी 20 -- लोहाघाट। राउमावि डुंगराबोरा में स्वास्थ्य विभाग ने एडोलसेंस और कॅरियर एंड गाइडेंस काउंसलिंग कार्यक्रम किया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रजनी किरौला ने छात्रों को कॅरियर बनाने की जानकारी दी। एएनएम ईश्वरी कार्की ने शारीरिक परिवर्तनों के बारे में बताया। यहां प्रधानाचार्य निधि, एसएमसी अध्यक्ष बसंती देवी, पीटीए अध्यक्ष गिरीश सिंह, विपिन चन्द्र, श्याम टम्टा, मनीष चन्द्र, पंकज भट्ट, ज्योति जलाल, उमेश चंद्र, राजेंद्र महर,माया बोहरा मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...