चम्पावत, फरवरी 14 -- लोहाघाट। सरयू लिफ्ट पेयजल योजना को वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। पहली किस्त के रूप में शासन ने एक करोड़ रुपये जारी किए हैं। पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने सीएम धामी से मुलाकात की। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सरयू लिफ्ट योजन का जीओ शुक्रवार को जारी हुआ। शिष्टमंडल में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष बगौली, भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...