चम्पावत, जनवरी 6 -- लोहाघाट। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में संकष्टी हरण चतुर्थी पर्व श्रद्धा के साथ मनाया। महिलाओं ने परिवार की खुशहाली के लिए भगवान गणेश की आराधना की। महिलाओं ने दिन भर उपवास रखा। छमनिया स्थित शिव मंदिर में पुरोहित जगदीश चंद्र चौबे ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। व्रतधारी महिलाओं ने शाम को भगवान श्री गणेश की पूजा के पश्चात चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पूर्ण किया। यहां देवकी देवी, सुशीला पंत, सुनीता चतुर्वेदी, बसंती चतुर्वेदी, पार्वती देवी, हीरा देवी, मीना, शांतिदेवी सहित मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...