चम्पावत, फरवरी 15 -- लोहाघाट। महाशिवरात्रि पर्व पर नगर में रामलीला कमेटी की ओर से शिव-पार्वती की भव्य झांकी निकाली गई। इस दौरान पिथौरागढ़ से आए छलिया नृतकों ने एक से बढकर एक प्रस्तुतियां दी। रविवार को श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने शिव-पार्वती की झांकी का सर्वदेव मंदिर देवखली हथरंगिया में किया। शिव-पार्वती की झांकी को नगर मीनाबाजार, खड़ी बाजार, स्टेशन बाजार होते हुए ऋषेश्वर मंदिर तक ले गए। शिव के रूप में गौरव जोशी और पार्वती काव्या रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.