चम्पावत, दिसम्बर 10 -- लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने पीज कॉलेज में विधि संकाय खोलने की मांग की है। संघर्ष समिति ने नगर की तमाम समस्याओं को लेकर बैठक में विचार विमर्श किया। लोहाघाट रामलीला मैदान में बुधवार को अध्यक्ष विपिन गोरखा की अध्यक्षता में संघर्ष समिति की बैठक हुई। बैठक में नगर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। कहा कि वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्य मंत्री विजय बहगुणा ने लोहाघाट पीजी कॉलेज में विधि संकाय की कक्षाएं संचालित करने की घोषणा की थी। लेकिन अब तक सीएम की घोषणा पूरी नहीं हो पाई। जिसके लिए कई सालों से आंदोलन किया जा रहा है। इसके अलावा कहा कि पालिका क्षेत्र में बनी पार्किंग का आम लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने पार्किंग घंटों के हिसाब से देने, पेयजल व्यवस्था ठीक करने, स्मार्ट मीटर और पुरानी बिजली की लाइन की समस्या पर भी च...