चम्पावत, फरवरी 6 -- लोहाघाट, संवाददाता। लोहाघाट में जिला स्तरीय रंगोत्सव का आयोजन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अशोक माहरा ने किया। इस दौरान जिले भर से आए छात्र-छात्राओं ने संस्कृति के रंग बिखेरे। शुक्रवार को डायट सभागार में रंगोत्सव हुआ। कार्यक्रम समंवयक डॉ. कमल गहतोड़ी ने बताया कि प्राथमिक स्तर में क्ले अथवा मिट्टी की आकृतियां, उच्च प्राथमिक स्तर पर उत्तराखंड की लोक संस्कृति और माध्यमिक स्तर पर ऐपण कला पर आधारित प्रतियोगिता हुई। बताया कि प्राथमिक वर्ग में गौरी, अंजलि और शिवांगी विजेता बनीं। उच्च प्राथमिक में लावन्या, नैतिक और मानसी अव्वल रहीं। माध्यमिक में मानसी, रेखा ख़ुशी पहले तीन स्थान पर रहे। निर्णायक स्वयंप्रभा, मुकेश कुमार, हरीश गहतोड़ी रहे। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मिश्र, डायट प्रवक्ता डॉ. आशुतोष...