चम्पावत, फरवरी 5 -- लोहाघाट। लोहाघाट में ज्ञान, बुद्धि, तत्परता और सम सामयिक विषयों पर तमाम प्रतियोगिता हुई। बीईओ धनश्याम भट्ट ने शुभारंभ किया। इस दौरान क्विज, भाषण, और वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया, उपाध्यक्ष दानू सुतेड़ी, प्रधानाचार्य श्याम दत्त चौबे ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। यहां मुख्य संयोजक भगवान जोशी, सह संयोजक नवीन राम, शिक्षक प्रकाश उपाध्याय, जीवन राय, सीमा धामी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...