चम्पावत, फरवरी 5 -- लोहाघाट में सकल हिन्दू समाज ने हिन्दू सम्मेलन की तैयारी को लेकर बाइक रैली निकाली। इस दौरान रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। गुरुवार को कार्यक्रम संयोजन देवेन्द्र बोहरा और सह संयोजक विवेक पुजारी के नेतृत्व में शिशु मंदिर से शीतला माता मंदिर, स्टेशन बाजार, पंचेश्वर टैक्सी स्टेंड, चांदमारी, जयंती भवन तक रैली निकली। बताया कि आठ फरवरी को रामलीला मैदान में हिन्दू सम्मेलन होगा। जिसमें मुख्य अतिथि महंत स्वामी धर्मराजानंदपुरी महाराज और महामंडलेश्वर श्रीश्री 108 हेमंतानंद पशुपति महाराज होंगे। रैली में विभाग प्रचारक जितेन्द्र, नगर प्रचारक अर्जुन माहरा, पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, जगदीश ओली, अमित जुकरिया, पीयुष ढेक, सतीश माहरा, सचिन जोशी, निर्मल माहरा, गिरीश कुंवर, शिखर वर्मा, दीपक देव, अजय बिष्ट, अमित साह, योगेश पांड...