चम्पावत, फरवरी 13 -- लोहाघाट विकास संघर्ष समिति डिग्री कॉलेज में विधि संकाय खोलने की मांग को लेकर 17 से तीन दिनी धरना प्रदर्शन करेगी। इस संबंध में समिति ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। भारतीय किसान यूनियन ने संघर्ष समिति को समर्थन दिया है। शुक्रवार को संघर्ष समिति अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में एसडीएम नीतू डांगर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है कि वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहगुणा ने लोहाघाट पीजी कॉलेज में विधि संकाय की कक्षा शुरू करने की घोषणा की थी। लेकिन अब तक वह घोषणा धरातल पर नहीं उतरी। इसी को लेकर समिति ने 17 फरवरी से लोहाघाट के गांधी चौक में तीन दिन धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। यहां समिति के संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष नवीन करायत, महासचिव लोकेश पांडेय, राजकिशोर साह, अजय गोरखा, दीपक सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.