चम्पावत, फरवरी 19 -- लोहाघाट, डीबीटी परियोजना के तहत किसानों को दालचीनी की खेती की जानकारी दी गई। संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून ने कृषक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। संगध पौधा केन्द्र सेलाकुई देहरादून के तकनीकी अधिकारी शंकर लाल सागर ने बताया कि जिले में 16 से 19 फरवरी तक कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान श्यामलाताल, जौल, निगाली, तिमला, धूरा, गैरलेख, बैड़ाओड़, रावलगांव और बैड़ाबैडवाल में कृषकों को जानकारी दी गई। बताया कि क्षेत्र के किसानों को दालचीनी की खेती, प्रसंसकरण, मूल्य संर्वधन और मार्केटिंग के बारे में बताया गया। कहा कि दालचीनी की खेती से आजीविका बढ़ाने में मदद मिलेगी। प्रोजेक्ट एसोसिएट डॉ. मोहित पांडेय, मास्टर ट्रेनर अभिषेक रावत, फील्ड सहायक नवीन कफल्टिया ने जानकारी दी। यहां जिला पंचायत सदस्य मनीषा कालाकोटी, प्रधान प्रेमा बोहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.