चम्पावत, दिसम्बर 17 -- लोहाघाट, संवाददाता। मनरेगा का नाम बदलने पर आक्रोश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र नाम पूर्ववत नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। गांधी चौक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा देश के ग्रामीण गरीबों को रोजगार उपलब्ध कराने की एक ऐतिहासिक योजना है। इसका नाम और प्रारूप बदलना पूर्ववर्ती सरकारों की उपलब्धि को मिटाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि मनरेगा ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं, जिससे करोड़ों लोगों को आजीविका मिल रही है। सरकार ने इसका नाम और प्रारूप बदलकर ग्रामीण जनता के साथ छलावा किया है। उन्होंने नाम पूर्ववत नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। यहां शैलेन्द्र राय, ...