चम्पावत, फरवरी 4 -- लोहाघाट। नगर लोहाघाट में भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मोर्य के लोहाघाट आने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रतीक चिन्ह दिया। बुधवार को ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मोर्य के लोहाघाट पहुंचने पर नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने वाले विधान सभा की तैयारियों के लेकर लोगों से जनसंपर्क शुरू करने के लिए कहा। उन्होंने इस बार के बजट को राष्ट्र और जनहित में बताया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, शेखर चौबे, योगेश वर्मा, संदीप बाजवा, जगदीश वर्मा, दीपक जोशी, सचिन जोशी, गौरव पांडेय, लोहित खोलिया,चन्द्रशेखर जोशी, जीवन गहतोड़ी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.