चम्पावत, फरवरी 21 -- लोहाघाट। राजकीय पॉलीटेक्निक का प्राथमिक विद्यालय पऊ में एनएसएस शिविर जारी है। चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह, मंगल पांडेय, राजगुरु और सुखदेव के नाम पर समूह गठित किए। कार्यक्रम अधिकारी सोनू कुमार के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने सिद्ध बाबा मंदिर, गलचौड़ा बाबा मंदिर और मष्टा मंदिर परिसर में झाड़ियों का कटान किया। बौद्धिक सत्र में फार्मेसी विभाग के प्रवक्ता मनीष भट्ट ने एंटीबायोटिक दवाओं के दुष्प्रभावों की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...