चम्पावत, फरवरी 12 -- लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने पीजी कॉलेज में विधि संकाय की कक्षा खोलने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने 17 फरवरी से तीन दिन तक धरने में बैठने का निर्णय लिया। लोहाघाट रामलीला मैदान में गुरुवार को विकास संघर्ष समिति की बैठक हुई। संगठन अध्यक्ष विपिन गोरखा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोगों ने कहा कि वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहगुणा ने लोहाघाट दौरे में पीजी कॉलेज में विधि संकाय की कक्षाएं खोलने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि 13 साल बीतने के बाद भी किसी भी सरकार ने इस घोषणा पर संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने कहा कि विधि संकाय की कक्षा शुरू होने से युवाओं को फायदा मिलेगा। सरकार से जल्द लोहाघाट पीजी कॉलेज में विधि संकाय की कक्षाएं शुरू करने की मांग उठाई। अध्यक्ष ने बताया कि 17 फरवरी से संघर्ष समिति गांधी चौक ...