पिथौरागढ़, फरवरी 20 -- लोहाघाट। बाराकोट के झिरकुनी के भटवाड़ तोक में गुलदार ने एक बकरी को निवाला बना लिया। ग्रामीण दिनेश चंद्र जोशी, रमेश जोशी, प्रकाश चंद्र ने बताया कि घर के पास ही चारा चुंग रही बकरी पर गुलदार ने हमला किया। बताया कि गुलदार के दिन-दहाड़े घरों के नजदीक पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत है। इधर रेंजर आरके जोशी ने बताया कि वन विभाग की टीम को घटनास्थल पर भेज दिया गया है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...