चम्पावत, मई 19 -- लोहाघाट। लोहाघाट के ग्राम पंचायत पाटन-पाटनी के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग की। ऐसा नहीं किए जाने पर आंदोलन की धमकी दी। ग्राम पंचायत पाटन-पाटनी में सोमवार को खष्टी बल्लभ पांडेय और गोविंद बल्लभ खर्कवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि करीब दो साल पहले हर घर नल हर घर जल योजना का निर्माण कार्य शुरू हुआ। लोगों ने बताया कि अभी तक न तो पाइप लाइन पूरी बिछाई गई है और न ही जलापूर्ति की कोई व्यवस्था की गई है। प्रदर्शन करने वालों में विक्रम सिंह, आंनद ओली, मोहन जोशी, हरीश अधिकारी, सुरेश जोशी, सुंदर नाथ, जगदीश खर्कवाल, बिशन सिंह, देव सिंह, गिरीश जोशी, नरेंद्र मोहन चौधरी, हरीश चौधरी, उर्वादत्त जोशी, बचीराम गड़कोटी, किशन सिंह सामंत, प्रवीन तिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.