चम्पावत, सितम्बर 24 -- लोहाघाट में रामलीला जारी है। दूसरे दिन ताड़का वध और पुष्प वाटिका तक की लीला का मंचन किया गया। रामलीला देखने बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे हैं। मंगलवार रात रामलीला में विश्वामित्र का राम व लक्ष्मण को मांगना, ताड़का वध, अहिल्या तारण और राम लक्ष्मण का पुष्प वाटिका में प्रवेश का मंचन किया। राम के पात्र नवनीत पांडेय ने तनिक निहारो तुम जानकी की छवि भाई..और लक्ष्मण के पात्र हृदयांश पांडेय ने देखो जी देखो महाराज यह ललनी... से मंत्रमुग्ध कर दिया। सीता की पात्र प्रज्ञा मेहता ने बेहतर अभिनय किया। नरेश रॉय के संचालन में हुई रामलीला में कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता, संरक्षक प्रहलाद मेहता, मुकेश साह, प्रकाश पुनेठा, डीडी पांडेय, जीवन गहतोड़ी, आनंद पुजारी, ईश्वरी साह, संजय फर्त्याल, दीपक सुतेड़ी, अजय कलखुड़िया, हरीश मेहता, पारस जुकरिया, क्...