चम्पावत, फरवरी 11 -- चम्पावत। लोहाघाट और बाराकोट में दो मेडिकल स्टोर सीज किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान दोनों दुकानों में नशीली दवा मिलने पर ये कार्रवाई की गई। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान और एसडीएम नीतू डांगर के नेतृत्व में लोहाघाट और बाराकोट में मेडिकल स्टोर की जांच की गई। निरीक्षण में लोहाघाट व बाराकोट की एक-एक दुकान में नशीली दवाएं मिली। इन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई है। औषधि निरीक्षक हर्षिता ने बताया कि बगैर डॉक्टर के पर्चे के एंटीबायोटिक या नशीली दवाएं बेचने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...