चम्पावत, दिसम्बर 25 -- लोहाघाट और बाराकोट ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह बोहरा ने बताया बुधवार रात च्यूरानी, ओखलंज, धरगड़ा आदि क्षेत्रों में गुलदार दिखाई दिया। काली कुमाऊं के रेंजर आरके जोशी ने बताया ट्रेप कैमरा में गुलदार की लोकेशन नहीं मिल पा रही है। धरगड़ा, च्यूरानी, मिरतोली ओखलंज आदि क्षेत्रों में वन विभाग की गस्त जारी है। गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में चार पिंजरे, दस ट्रेप कैमरा और एक ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। इधर मंगोली के ग्रामीण राजेंद्र राम ने बताया बुधवार शाम चार बजे गांव में गुलदार दिखाई दिया। वन रेंजर एनडी पांडेय ने बताया क्षेत्र में वन विभाग की गस्त जारी है। यहां चार पिंजरे और ट्रेप कैमरा लगाए गए ह...