चम्पावत, दिसम्बर 23 -- लोहाघाट। उपजिला अस्पताल लोहाघाट में बीते दो सप्ताह से एक्सरे मशीन खराब होने के कारण परेशानियां बड़ गई। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से जल्द मशीन को ठीक करने की मांग उठाई। उपजिला अस्पताल लोहाघाट में एक्सरे मशीन खराब होने के कारण मरीजों को या तो चम्पावत रेफर होना पड़ रहा है या बाहर नीजि क्लिनिक में एक्सरे करवाना पड़ रहा है। जिससे लोगों को परेशानियां हो रही हैं। नगर और आसपास के लोगों में भुवन चौबे, महेश सिंह, राकेश सिंह, मोहन चन्द्र आदि ने जल्द मशीन ठीक करवाकर सुविधा देने की मांग उठाई। इधर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि बीते 10 दिनों से एक्सरे मशीन में तकनीकि खराबी आने से असुविधा हो रही है। उन्होंने बताया कि मशीन के पार्टस का आर्डर पहले ही दे दिया गया है। जिसे तकनीशियन लेकर आ रहा है। बुधवार तक मशीन ...