हजारीबाग, जनवरी 9 -- हजारीबाग। हिटी शुक्रवार की शाम एक पानी भरे गड्ढे में डूबने से छह वर्षीय बच्चे ऋषभ की मौत हो गयी। वह लोहसिंघना थाना क्षेत्र के पुलिस केंद्र में प्रतिनियुक्त है। आरक्षी अंजू देवी का पुत्र था। जानकारी के अनुसार बाउंड्री निर्माण के लिए खोदे गए नींव के गड्ढे में वह गिर गया। गड्ढे में पानी भरा हुआ था, जिससे बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को गड्ढे से निकालकर तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि ऋषभ राज पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन बाउंड्री के समीप खेल रहा था। इसी दौरान घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस लाइन परिसर में हुई इस दर्दनाक घटना के बाद माहौल शोकाकुल है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.