नैनीताल, सितम्बर 19 -- गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत लोहाली में शुक्रवार को ग्राम प्रधान निर्मला बिष्ट के नेतृत्व में स्वचछता अभियान चलाया गया। इस दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोहाली परिसर के आसपास साफ-सफाई की गई। ग्राम प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से गांधी जयंती तक संपूर्ण देशभर में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, इसके तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोजाना गांव में जगह-जगह पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें पीटीए अध्यक्ष जितेंद्र सिंह नेगी, त्रिभुवन सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, पुष्कर आर्य, सरस्वती देवी, हेमा बिष्ट, लीला बिष्ट, पुष्पा जलाल, शोभा नेगी, कमला देवी, हिमन्ती देवी, हेमा बिष्ट, विद्या बिष्ट, तनुजा महरा आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...