पलामू, फरवरी 25 -- सतबरवा। प्रखंड क्षेत्र के लोहरापोखरी गांव में मलय नदी के तट पर स्थित नवनिर्मित शिवमंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को कलश यात्रा बाजे-गाजे के साथ निकाली गई जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा शिव मंदिर परिसर से होते हुए लोहड़ी, जोगिया पोखरी, लोहरापोखरी, नौरंगा तथा सतबरवा नगर का भ्रमण करते हुए ट्रेनिंग कॉलेज के समीप मलय नदी के तट पर स्थित प्राकृतिक झरना से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा गया। शिव मंदिर में पहुंचने पर विधि-पूर्वक कलश स्थापना की गई। जिला पार्षद सुधा कुमारी, पंचायत की मुखिया रिंकी देवी, विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सिन्हा, महेश यादव ने मुख्य यजमान संतोष साहू , रोहित साव, महेंद्र साहू, जय किशोर साव, उमेश साव आदि मुख्य रूप से शामिल। यज्ञाचार्य ...