लोहरदगा, अगस्त 25 -- लोहरदगा, संवाददाता। बरसात लोहरदगा शहर के बाशिंदों के लिए त्रासदी बन गयी है। नगर विकास का कोई काम झारखंड में कांग्रेस, जेएमएम की सरकार ने छह वर्षों से नहीं किया है। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। उक्त बातें कहते हुए भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा जिला उपाध्यक्ष अनिल उरांव ने आरोप लगाया है कि नगर परिषद में भी पूरे पांच वर्ष कांग्रेस के ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष रहे। उनके द्वारा भी कोई काम नहीं किया गया। नतीजतन शहर में चारों तरफ पानी भर गया है। नाली का पानी लोगों के मकानों और दुकानों में घुस रहा है। मच्छरों का प्रकोप बहुत बढ़ गया है। फागिंग की भी उचित व्यवस्था नहीं है। गली मुहल्ले में कचरा उठाने वाला कोई नहीं है। केवल मेन रोड से ही कचरा उठाव हो रहा है। पिछले कई सालों से शहर में चारों तरफ गली मुहल्ले में अंधेरा छाया ...