लोहरदगा, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि पर कैरो में होंगे कई अनुष्ठान कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा कैरो प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गजनी महादेव मंडा में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखंड हरिकीर्तन और मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके आलवा खरता मनोकामना सिद्ध बाबा भोलेनाथ स्थल, कैरो उतका शिव मंदिर, विराजपुर बुढ़वा महादेव सहित कई स्थानों पर भजन कीर्तन व भंडारा होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...