लोहरदगा, जून 2 -- लोहरदगा, संवाददाता ।मधुसूदन लाल अग्रवाल महिला कालेज लोहरदगा में रविवार को 51 कुण्डीय विश्व वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य पुरोहित पुलिस कप्तान सादिक अनवर रिज़वी शामिल हुए। महायज्ञ में जिले के लोग यजमान के रूप में शामिल हो कर यज्ञ को सफल बनाया। दोपहर इस यज्ञ में झारखंड राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान आचार्य कौटिल्य की अगुवाई में जीवन गोप , पूर्णचंद्र आर्य, नीरज प्रसाद आर्य, आचार्य अशोक, हिमांशु कुमार, लोकेश भूषण, समेत संख्या में आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं के अलावा हजारीबाग गुरुकुल के छात्र -छात्राएं व गणमान्य लोग मौजूद थे। दोपहर बाद हजारीबाग से आई बालिकाओं की अगुवाई में शहर में शोभायात्रा निकाली गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.