लोहरदगा, अप्रैल 3 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा शहर और ग्रामीण क्षेत्र में 200 स्थानों पर श्रीरामोत्सव मनाया जाएगा। विश्व हिन्दू परिषद राष्ट्रीय कार्यसमिति के निर्देश पर लोहरदगा जिला इकाई इसकी तैयारी में जुट गयी है। श्रीरामोत्सव का कार्यक्रम 12 अप्रैल तक होगा। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के दो सौ मठ, मंदिर तथा अखाड़ों में आयोजन होंगे। 12 अप्रैल को हनुमान जन्मदिवस को इसका समापन बलोपासना के साथ किया जायेगा। लोहरदगा के गुदरी बाजार संकट मोचन हनुमान मंदिर के पास मंगला शोभायात्रा के दौरान उपस्थित अखाड़ों के बीच पोस्टर जारी कर रामोत्सव पर्व की शुरूआत की गई।मौके पर विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष रितेश कुमार, युवा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अजातशत्रु, जय श्रीराम समिति अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, केंद्रीय महावीर मंडल अध्यक्ष विपुल तमेड़ा मौजूद रहे। इन्होंने नगर के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.