लोहरदगा, मार्च 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा में 15 मार्च को होली मनाया जाएगा। यह निर्णय ब्रह्मविद् परिषद के विद्वत परिषद ने विमर्श करने के बाद काशी के विप्रजनों से वार्ता कर लिया है। काशी में होली 14 मार्च को मनाया जाएगा। उसके एक दिन बाद सर्वत्र होली मनाई जाती है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। ब्रह्मविद् परिषद के अध्यक्ष मदन मोहन पांडेय और विद्वत परिषद् के अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि लोहरदगा में होली 15 मार्च को मनाना ही शास्त्र सम्मत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.