लोहरदगा, मार्च 13 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में होली पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर ली गई है। थाना स्तर के साथ-साथ जिला स्तर पर भी शांति समिति की बैठकें हो चुकी हैं। बुधवार को कई थाना क्षेत्रों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।स्टेटिक और गश्ती पुलिस और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है। संवेदनशील इलाकों में विशेष एहतियात बरतने और हुड़दंगियों पर नजर रखनी की भी तैयारी की गई है। जिले के पुलिस कप्तान हारिस बिन ज़मां ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि होली में त्योहार की मूल भावना का ख्याल रखते हुए त्योहार मनाएं। त्योहार के दौरान किसी की भावना आहत न करें। भाईचारगी की मिसाल पेश करें। जिला में त्योहार पर सुरक्षा को ले पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध है। शांति समिति के सदस्य होली में अभिभावक की भूमिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.