लोहरदगा, जनवरी 22 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा नगर के बड़े शैक्षणिक संस्थाओं समेत गांव-चौपाल के विद्यालयों में भी ज्ञानदायिनी मां सरस्वती की पूजा 23 जनवरी को की जाएगी। इसकी तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्थानीय मूर्तिकारों और कलाकारों ने विद्या दयानी मां सरस्वती की प्रतिमाओं को पिछले एक महीने से गढ़ने का काम कर रहे थे। इस बार भी लोहरदगा जिले में लगभग ढाई हजार स्थानों पर मां सरस्वती की पूजा की जाएगी। जिन स्थानों पर पूजा होनी है, उसमें मुख्य रूप से स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर विद्यार्थियों के क्लब छात्रावासों और चौराहों पर प्रतिमाएं स्थापित कर भक्तिभाव से पूजा अर्चना और आराधना की जाएगी ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.