लोहरदगा, जनवरी 31 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के विभिन्न बालू घाटों से अवैध बालू का खनन और परिवहन लगातार जारी है। प्रशासनिक रोक और कार्रवाई के बावजूद बालू माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि दिन-दहाड़े नदियों और बालू घाटों से ट्रैक्टर के जरिए बालू की तस्करी की जा रही है। अहले सुबह और देर रात बदस्तूर ट्रैक्टरों पर बालू ढोये जा रहे हैं। बीते दिनों अवैध बालू खनन के विरुद्ध कार्रवाई करने पहुंचे सेन्हा अंचल अधिकारी पर अवैध बालू का कारोबार करने वालों ने हमला कर दिया था, मामले में ज्ञात और अज्ञात लोगों के बीच प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है, इसके बावजूद जिले में बालू का अवैध कारोबार जारी है। इससे बालू माफियाओं की दबंगई और प्रशासन की कमजोर पकड़ उजागर होती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध बालू उठाव और परिवहन के पीछे पु...