लोहरदगा, फरवरी 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम पूरे जिले में 10 से 25 फरवरी चलाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिलेवासियों को डीईसी और कृमि नाशक दवा खिलाई जाएगी। मंगलवार को बूथ लेबल पर और 11 से 25 फरवरी तक डोर टू डोर जाकर निर्धारित खुराक खिलाई जाएगी। सिविल सर्जन डा राजू कच्छप ने बताया कि जिले में फाइलेरिया की स्थिति फिलहाल सामान्य है, लेकिन भविष्य में इसके प्रसार को रोकने के लिए सरकार और जिला स्वास्थ्य विभाग लगातार तत्परता से कार्य कर रही है। फाइलेरिया की रोकथाम के लिए रात्रि रक्त पट संग्रह (नाइट ब्लड सर्वे) और फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि जिले की कुल जनसंख्या 5,5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.