लोहरदगा, जनवरी 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के आदिवासी सांस्कृतिक कला भवन, कुटुमू कचहरी मोड़ में रविवार को जिला राजी पड़हा व्यवस्था, लोहरदगा के तत्वावधान में पेसा कानून पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। पड़हा बेल लक्ष्मी नारायण भगत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि इनकम टैक्स डायरेक्टर निशा उरांव थीं। उन्होंने पेसा कानून पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कानून आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए लाया गया है, लेकिन इसमें कई व्यवहारिक कमियां हैं, जिन्हें सरकार को गंभीरता से सुधारना होगा। उन्होंने ग्राम सभा को सशक्त बनाने और आदिवासी स्वशासन को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता एवं संयोजक, जनजाति हित रक्षा मंच झारखंड, संदीप उरांव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.