लोहरदगा, नवम्बर 3 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा प्रीमियर लीग फुटबाल का भव्य और रंगारंग आगाज सोमवार को नदिया हिन्दू मिनी स्टेडियम में हुआ। सांसद सुखदेव भगत, डीसी डा कुमार ताराचंद, एसपी सादिक अनवर रिज़वी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रतियोगिता के आठों टीमों से परिचय प्राप्त कर तथा शांति का प्रतीक कबूतर उड़ा कर किया। मौके पर सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि लोहरदगा भले सबसे छोटा जिला है। लेकिन यहां के लोगों का जज्बा बहुत बड़ा है। इसी के मद्देनज़र लोहरदगा प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जो भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा। प्रतियोगिता में विदेश के 10 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिसमें युगाण्डा, आईवरी कोस्ट, दक्षिण कोरिया आदि देशों के हैं। भारत के पूर्वी क्षेत्र के नागालैंड, मणिपुर, बंगाल से भी खिलाडी और प्रशिक्षक मौजूद थे। एलपीएल के आ...