गुमला, जनवरी 25 -- गुमला।जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रविवार को हुए मुकाबले में लोहरदगा ने गुमला को 180 से पराजित किया। लोहरदगा की टीम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लोहरदगा ने 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाए। जिसमें सौरभ ने 98, सुशांत ने 50 और ओमप्रकाश ने 48 रन बनाए। गुमला के कृतज्ञ और प्रिंस ने दो-दो विकेट झटके। जवाबी पारी खेलने उतरी गुमला की पूरी टीम 26वे ओवर में 101 रनों पर सिमट गई। गुमला के हर्ष ने 24 रनों के योगदान दिया। वहीं लोहरदगा की ओर से आयुष ने सात ओवर में 18 रन देखकर 3 विकेट झटके। लोहरदगा के सौरभ सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.