लोहरदगा, फरवरी 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। मैं झारखंड के लोहरदगा कर बेहद खुश हूं। यहां मैच देखने का जो अवसर मिला उससे अपने को खुशकिस्मत मानती हूं। उक्त बातें फिल्म स्टार और गायिका अक्षरा सिंह ने कहीं।वह 10 फरवरी को लोहरदगा के बलदेव साहू टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर स्पोर्ट्स प्रमोटर शामिल होने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि लोहरदगा जैसे छोटे स्थान पर इतना भव्य ,आकर्षक और सुविधाओं से युक्त स्टेडियम बनाने के लिए साहू परिवार और धीरज प्रसाद साहू की सराहना की। उन्होंने कहा लोहरदगा के दर्शक और क्रिकेट प्रेमी काफी अनुशासनबद्ध होने के साथ-साथ लोगों को सम्मान देना जानते हैं।यही वजह है कि यहां इतनी बड़ी संख्या में दर्शक मैच देखने पहुंचे हैं। इस मौके पर अक्षरा सिंह को जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने लोहरदगा आने के लिए अक्ष...