गुमला, अप्रैल 12 -- भरनो, प्रतिनिधि। खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड सरकार द्वारा नामित लोहरदगा जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) ज्ञान जायसवाल ने शुक्रवार को भरनो प्रखंड परिसर स्थित एसएफसी गोदाम का निरीक्षण किया। उनके साथ गुमला डीएसओ प्रीति किस्कू और भरनो सीओ सह सह एमओ अविनाश कुजूर मौजूद थे।निरीक्षण के दौरान डीएसओ जायसवाल ने गोदाम में खाद्यान्न भंडारण की व्यवस्था,धर्म कांटा की अधिष्ठापन, रखे गए आंकड़ों और संधारित पंजियों की जांच की। साथ ही उन्होंने गोदाम भवन की संरचना और साफ-सफाई की स्थिति का भी जायजा लिया। इस दौरान डीएसओ ने एजीएम राजकिशोर राम को निर्देश दिया कि खाद्यान्नों का भंडारण सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए और डीएसडी (डोर स्टेप डिलीवरी) का कार्य समय पर सुनिश्चित हो। साथ ही अन्य प्रशासनिक कार्यों में भी सुधार लाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.