लोहरदगा, फरवरी 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी समर्थित नगर पर्षद अध्यक्ष प्रत्याशी अनिल उरंव के चुनावी कार्यालय का उदघाटन गुदरी बाजार ठकुराइन तालाब के समीप सोमवार को पूर्व जिला अध्यक्ष ब्रजबिहारी प्रसाद और अन्य कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। इस मौके पर जय श्री राम समिति की संरक्षक सुषमा सिंह, सतीश जायसवाल, रितेश साहू, ओम सिंह ब्रजबिहारी प्रसाद, शनि टोप्पो, आदि नेताओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि लोहरदगा नगर परिषद में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जिसके कारण आज तक लोहरदगा का समुचित विकास नही हो पाया है। लोगो ने कहा कि सरना सनातन को बचाना है। लोहरदगा का समुचित विकास करना है तो अनिल उरांव जैसे ईमानदार ,कर्मठ, लोकसेवी व्यक्ति को जिताना जरूरी है। वयोवृद्ध नेता ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि 1888 में नगर पालिका का गठन हुआ था। राधा रमन प्रस...