लोहरदगा, जून 15 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। लोहरदगा में रैपिड एक्शन फोर्स 106 वीं बटालियन की टीम को क्षेत्र की अच्छी जानकारी हासिल करने के लिए लोहरदगा में तैनात किया गया है। दंगा-उपद्रव जैसी स्थिति से निबटने के लिए रैफ की तैनात की जाती है। मगर फिलहाल लोहरदगा की पूरी जानकारी, लोगों और संस्थानों से समन्वय, सामाजिक क्रियाकलाप, समरसता और सामाजिक सदभाव को मजबूत करने के लिए रैफ के जवान कई स्तर पर कार्य करेंगे। जो स्थान संवेदनशील रहे हैं वहां के चप्पे-चप्पे से वाकिफ होंगे। रैफ की 106 वीं बटालियन, जिसका मुख्यालय जमशेदपुर में है। शनिवार को बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट राकेश कुमार ने लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी से मुलाकात की। तमाम पुलिस अधिकारियों से लोहरदगा के संवेदनशील स्थानों के बारे में जानकारी ली। राकेश कुमार ने कहा कि एरिया फैमिलियराइजेशन के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.