लोहरदगा, फरवरी 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। टर्बेनेटर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत के जाने-माने कॉमेंटेटर हरभजन सिंह ने कहा कि लोहरदगा के क्रिकेटर लकी है उन्हें आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम मिला हुआ है और धीरज प्रसाद साहू जैसे बेहतरीन शख्सियत और स्पोर्ट्स प्रमोटर मिले हैं। जो यहां के खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए दिन-रात लगे रहते हैं हम उनके बुलावे में आए हैं। हम भी काफी लकी हैं कि भारत की जर्सी पहनने का श्रेय हमें मिला। हमने पिछली बार सुरेश रैना के साथ यहां आया था। इस बार वीरेंद्र सहवाग आए हैं। आने वाले दिनों में और नए-नए चेहरे और प्रतिभाओं को आप सभी देखेंगे। लोहरदगा का क्रिकेट स्टेडियम उत्तरोत्तर विकास कर रहा है। यहां डे नाइट मैच की भी पूरी संभावना है। इस ग्राउंड को थोड़ा और बड़ा कर दिया जाए तो अंतरराष्ट्रीय स्तर के तमाम सुविधाएं यहां मौजूद ह...