लोहरदगा, दिसम्बर 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा किस्को प्रखंड अंतर्गत देवदरिया पंचायत के उल्दाग ग्राम निवासी स्व हल्कम सिंह की पत्नी 63 वर्षीय सीता देवी का निधन ठंड लग जाने की वजह से हो गया। उल्दाग गांव सघन वन क्षेत्र में स्थित है। लातेहार और लोहरदगा जिला के सीमा पर है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सीता देवी अपनी बेटी के साथ धान काटने गई थी। वहां से लौट के बाद घर में बकरी और अन्य पशुओं को अंदर की। घर के आंगन को गोबर से लिपने का काम किया। बर्तन-बासन करने के बाद, वह घर में बोली कि ठंड लग रहा है। खुद चारपाई बिछाकर यह कहते हुए लेट गई कि मुझे काफी ठंड लग रहा है, शीतलहरी भी चल रही थी। ठंड की वजह से घर में जो चादर आदि थे, उसे ढक कर वह चारपाई में सो गई। फिर वह उठ नहीं पाई, यानी ठंड की वजह से उसकी मौत हो गई। घर में कोहरा मच गया। क्या परिवार आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.