लोहरदगा, अक्टूबर 5 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा है कि लोहरदगा में पर्यटन विकास की बहुत संभावनाएं हैं। जिले का प्राकृतिक सौंदर्य लोहरदगा की अर्थव्यवस्था मजबूत कर सकता है। धीरज परिजनों के साथ बगड़ू हिल के भ्रमण के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे। बगड़ू माइंस यूनियन ने पूर्व सांसद सह यूनियन के वरिष्ठ नेता का भव्य स्वागत गाजे बाजे के साथ किया। बारिश के मौसम में बगड़ू हिल की अद्भुत सुंदरता देखते ही बन रही थी। चारों ओर फैले हरे-भरे जंगल और पहाड़, ऊपर से छाए कुहासे ने पूरे वातावरण को मनमोहक बना दिया। पूर्व सांसद ने कहा कि लोहरदगा के जंगल-पहाड़ों का सौंदर्य बरसात के मौसम में निखर जाता है। इसकी सुंदरता दूसरे जिले और राज्यों के लोगों को पर्यटन के लिए खींच लाए, इस दिशा में काम होना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.