लोहरदगा, दिसम्बर 18 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिला एक बार फिर क्रिकेट की धुन में रमने वाला है। इसे लेकर ग्राउंड स्तर पर तैयारियां तेज हो गई है। जिले के बलदेव साहू स्टेडियम में 10 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक बड़े स्तर पर इस बार टूर्नामेंट होने जा रहा है। क्रिकेट टूर्नामेंट के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वीरेंद्र सेहवाग और हरभजन सिंह भी लोहरदगा आएंगे। बलदेव साहू मेमोरियल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के नाम से आयोजित मैच इस बार और रोमांचक होगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन इसे लेकर मैदानी स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर दी है। तैयारी को लेकर पूरी मॉनिटरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू खुद कर रहे हैं। एसोसिएशन के सचिव आलोक राय ने आयोजन को लेकर बताया कि चार दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का ग्रैंड आगाज रशियन ...