कौशाम्बी, फरवरी 9 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। कड़ा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय लोहन्दा में सोमवार को एसआईआर के तहत मतदाता सूची में नाम मैपिंग न होने के कारण लगभग साढ़े तीन सौ मतदाताओं को नोटिस जारी की गई थी। इनमें अधिकांश नोटिस उन महिलाओं को दी गई थी जो विवाह के बाद गांव में बहू बनकर आई थीं। या जिनके पास आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं थे। सोमवार को इस समस्या के समाधान के लिए उप जिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार अपनी टीम के साथ प्राथमिक विद्यालय लोहन्दा पहुंचे और मौके पर विशेष कैंप लगाया। उप जिलाधिकारी अपने साथ लैपटॉप, परिवार रजिस्टर एवं संबंधित अभिलेख लेकर पहुंचे थे। कैंप में ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं उप जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। उन्होंने परिवार रजिस्टर की नकल निकालकर आवश्यक कागजात संलग्न कराते हुए प्रत्येक मतदाता की समस्या का समाधान महज 10 स...