पलामू, मार्च 19 -- पंडवा। पलामू जिले अंतर्गत थाना क्षेत्र के लोहड़ी गांव में मधुरी जंगल के समीप मंगलवार को दोपहर असमाजिक तत्वों ने चिंगारी डाल दिया। इससे मधुरी जंगल में झाड़ी में आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर पंडवा थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव, एसआई विजय मेहता और पुलिस के जवान अग्नि शमन के साथ पहुंचकर कर आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने बताया कि जान माल के नुकसान से बचाया गया। मौके पर थाना प्रभारी ने लोगों को जागरूक किया।मालूम हो कि थाना प्रभारी के तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। आग लगे स्थान के बगल में सैकड़ों घर अवस्थित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.