शाहजहांपुर, जनवरी 13 -- फोटो 11: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान झूमते लोग। शाहजहांपुर, संवाददाता। पंजाबी महासभा (रजि.) की ओर से अटल बिहारी प्रेक्षाग्रह में लोहड़ी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महासभा के सदस्य परिवारों के साथ शामिल हुए। आयोजन में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ लोहड़ी पर्व मनाया गया और सांस्कृतिक गतिविधियों के जरिए पंजाबी संस्कृति की झलक दिखाई दी। कार्यक्रम का संचालन हरीश बजाज और सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। शुरुआत ईश वंदना से हुई, जिसे महासभा के महामंत्री सुनील गुप्ता ने सदस्यों के साथ कराया। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में गायक मोहम्मद अजीज ने लोहड़ी से जुड़े गीत प्रस्तुत किए, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। आयोजन में पीलीभीत-शाहजहांपुर क्षेत्र के एमएलसी सुधीर गुप्ता, पूर्व जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.